इंडिया मोबाइल कांग्रेस आज से दिल्ली में
भोपाल [ महा मीडिया] इंडिया मोबाइल कांग्रेस आज से दिल्ली में शुरू हो रहा है। एशिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में इस बार सैटेलाइट कम्यूनिकेशन और साइबर सिक्योरिटी जैसे सेक्टर में एडवांस टेक्नीक पर फोकस रहेगा।यह इवेंट दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में 10 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें 500 स्टार्टअप के साथ 400 से ज्यादा कंपनियां अपने इनोवेशन दिखाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चार दिवसीय भव्य कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।