धार सड़क हादसे में तीन लोग मरे

धार सड़क हादसे में तीन लोग मरे

भोपाल [ महा मीडिया] 

धार जिले  के महू-नीमच फोरलेन पर स्थित पिटगारा चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह हादसा शनिवार सुबह का है जहां पिटगारा चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर ही शवों को रखकर महू-नीमच फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले इस जाम के कारण रतलाम-इंदौर मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें