बेबी फूड के विज्ञापन में मां और बच्चे की तस्वीर पर प्रतिबन्ध लगाया गया
जयपुर [ महा मीडिया] महाराष्ट्र ने छोटे बच्चों के लिए उपयोग होने वाले फॉर्मूला मिल्क और अन्य बेबी फूड को लेकर नए कड़े नियम जारी किए हैं। जिसमें बोला गया है कि पैकेट पर 'बच्चे के लिए मां का दूध सबसे अच्छा आहार' लिखना जरूरी है। लेकिन पैकेट पर बच्चे या मां की तस्वीर नहीं लगाई जाएगी। फॉर्मूला मिल्क और शिशु आहार के विज्ञापन, फ्री सैंपल, गिफ्ट, कूपन, कैशबैक, इन्फ्लुएंसर प्रमोशन और सोशल मीडिया प्रमोशन पर रोक लगेगी और यह नियम मैन्युफैक्चरर से लेकर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तक लागू होंगे और अगर किसी ने नियम तोड़ा तो 10 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान है।