एशियन गेम्स में भारत ने एक और सिल्वर मेडल जीता
मुंबई [महा मीडिया]
ऐशवर्य तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल की भारतीय तिकड़ी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीत लिया है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास भारतीय निशानेबाजों ने यह शानदार उपलब्धि अपने नाम की। भारतीय टीम ने कुल 1762-94x का स्कोर बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया। [ चीन ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता जबकि दक्षिण कोरिया को ब्रॉन्ज मेडल मिला। मेडल टैली में भारत 2 स्वर्ण सहित 19 मेडल लेकर 12वें स्थान पर है।