पांच अनाजों की आठ उन्नतशील किस्में विकसित
भोपाल [ महा मीडिया]
विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के वैज्ञानिकों ने पांच अनाजों की 8 उन्नतशील किस्में विकसित करने में सफलता प्राप्त की है। इनमें मक्का की वीएल हिमाद्री (एफएच 3879), जौ की वीएलबी 177, मसूर की वीएल मसूर 538 और वीएल मसूर 535, सोयाबीन की वीएल सोया 106 और वीएल सोया 107 तथा धान की वीएल धान 71 और वीएल धान 160 शामिल हैं। यह सभी किस्में पर्वतीय इलाकों में जैविक और वर्षा आधारित परिस्थितियों में समय पर बुवाई के लिए बेहद अनुकूल और अधिक पैदावार देने वाली हैं।