इस बार आईफा अवॉर्ड् समारोह अबू धाबी में होगा
जयपुर [महा मीडिया]
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह [ IIFA ] का 22-23 जनवरी 2027 को अबू धाबी में होगा। दो दिन के इस इवेंट में कलाकार, फिल्ममेकर और म्यूजिक आर्टिस्ट शामिल होंगे। आईफा 2027 का आयोजन अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में होगा। अबू धाबी में आईफा का यह चौथा आयोजन होगा। दो दिन के इस कार्यक्रम में सितारों की परफॉर्मेंस और अवॉर्ड्स सेरेमनी होगी।आईफा अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। यह अवॉर्ड्स हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों और कलाकारों की उपलब्धियों को सम्मानित करते हैं।