सागर जहरीली शराब मामले में एक आरोपी का एनकाउंटर

सागर जहरीली शराब मामले में एक आरोपी का एनकाउंटर

भोपाल [ महा मीडिया] सागर जहरीली शराब कांड में 20 हजार रुपए के इनामी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। इसके बाद इलाज के लिए उसे बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। गिरफ्तारी के दौरान वह पुलिस से भागने की कोशिश कर रहा था। सागर जहरीली शराब कांड  मामले में कई आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही है। इसी दौरान अंतराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा के बारे में पुलिस को सूचना मिली है। वह बरायठा थाना क्षेत्र के हनुमाग टोंग में होने की सूचना मिली है। सागर जहरीली शराब कांड में 15 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इसके बाद प्रशासन एक्शन में है। गुरुवार तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। साथ ही उनके मकान को भी जमींदोज किए गए हैं। कई आरोपियों ने सरकारी जमीन पर मकान बना रखी थी। उसे भी ध्वस्त किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें