बीपीएल फर्जीवाड़े में पांच हजार राशन कार्ड निरस्त

बीपीएल फर्जीवाड़े में पांच हजार राशन कार्ड निरस्त

भोपाल [ महामीडिया] 

जबलपुर में प्रशासन ने बीपीएल राशन फर्जीवाड़े में कार्रवाई करते हुए करीब 5,000 अपात्र परिवारों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए हैं। जांच में 4,998 ऐसे परिवार सामने आए जो साधन-संपन्न होने के बावजूद मुफ्त राशन ले रहे थे। इनमें ₹25 लाख तक की वार्षिक आय वाले लोग और जीएसटी जमा करने वाले कंपनियों के डायरेक्टर भी शामिल हैं। प्रशासन ने अपात्रों के नाम पोर्टल से हटाकर उन्हें नोटिस जारी किए हैं। संबंधितों को एसडीएम के समक्ष उपस्थित होकर अपनी वर्तमान आय के दस्तावेज दिखाने होंगे।

सम्बंधित ख़बरें