विश्व विकास सूचना दिवस कल
मैहर [ महा मीडिया] विश्व विकास सूचना दिवस हर साल 24 अक्टूबर को मनाया जाता है जो कि कल है। इसका उद्देश्य विकास संबंधी समस्याओं की ओर दुनिया भर के लोगों का ध्यान आकर्षित करना और उनके समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र दिवसके साथ ही मनाया जाता है ताकि विकास के मुद्दों को संयुक्त राष्ट्र के कार्यों में मुख्य स्थान दिया जा सके। यह दिवस पहली बार 1973 में मनाया गया था।