विश्व खाद्य दिवस कल
मैहर [ महा मीडिया] विश्व खाद्य दिवस कल 16 अक्टूबर को है। जिसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, पोषण और संधारणीय कृषि के संबंध में जागरूकता बढ़ाना है। पिछले दशक में भारत का अन्न उत्पादन लगभग 90 मिलियन मीट्रिक टन बढ़ा है जो दृढ़ कृषि विकास को दर्शाता है। फल और सब्ज़ियों का उत्पादन भी महत्त्वपूर्ण रूप से बढ़ा है तथा इसी अवधि में यह 64 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक हो गया है। भारत अब दूध के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर है।