निधन के बाद नाना पाटेकर की पाँच फिल्में रिलीज होंगी
मुंबई [महामीडिया]
सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के 8 अक्टूबर को हुए निधन हो गया है लेकिन दर्शक आने वाले दिनों में उन्हें कई बार बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।नाना पाटेकर की पाँच फिल्में रिलीज की कतार में हैं जिनमें हॉरर-कॉमेडी, बायोग्राफिकल ड्रामा, क्राइम थ्रिलर और रोमांटिक कॉमेडी जैसे अलग-अलग फिल्में शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स में मैडॉक फिल्म्स की 'शक्ति शालिनी', 'ईथा', 'द कंफेशन ऑफ मैरी', 'कुक्कू की कुंडली' और 'वेदांत' शामिल हैं। इन फिल्मों में दर्शकों को उनके अभिनय का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा।
ईथा लावणी और तमाशा लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी तय है।
द कन्फेशन ऑफ मैरी अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी यह क्राइम ड्रामा फिल्म 1966 की केरल की घटना पर आधारित है जिसमें नाना पाटेकर फादर बेनेडिक्ट नाम के एक पादरी की भूमिका में हैं।
कुकू की कुंडली यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें भुवन बाम और वामिका गब्बी के साथ नाना पाटेकर भी स्क्रीन साझा करेंगे।
वेदांत फिल्म में नाना पाटेकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म है जिसमें नाना पाटेकर एक तांत्रिक के अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।