आदमपुर कचरा खंती में आज फिर आग लगी

आदमपुर कचरा खंती में आज फिर आग लगी

भोपाल [ महामीडिया] भोपाल के आदमपुर स्थित कचरा खंती में सोमवार सुबह आग लग गई। आग प्लास्टिंग प्लांट में लगी है। 20 फीट ऊंची लपटें उठीं है। धुएं का गुबार 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है । दमकलें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आसपास के फायर स्टेशनों से भी दमकलें मौके पर पहुंच चुकी हैं। आदमपुर स्थित 5 टन प्रतिदिन क्षमता का यह प्लास्टिक प्लांट पीपीपी मोड पर है। जलते कचरे और प्लास्टिक की दुर्गंध तथा भारी धुएं के कारण आसपास के 12 से 15 गांवों के लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। पिछले 18 महीनों में इस तरह की यह करीब 12वीं घटना बताई जा रही है।

 

सम्बंधित ख़बरें