कटनी जिले का करौंदी सबसे अधिक ठंडा

कटनी जिले का करौंदी सबसे अधिक ठंडा

भोपाल [ महा मीडिया] कटनी जिले का करौंदी क्षेत्र सबसे ठंडा दर्ज किया गया है जहाँ न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।कटनी का करौंदी 10.6°C न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। इस बार करौंदी में प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी (12.6°C) से भी अधिक सर्दी महसूस की जा रही है।दमोह में 11°C, इंदौर में 11.1°C और शहडोल के कल्याणपुर में 11.4°C तापमान दर्ज किया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की तुलना में भी करौंदी में ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। करौंदी गांव विंध्याचल पर्वत श्रृंखला की पहाड़ियों के ढलान पर बसा है। रात के समय पहाड़ियों की ऊपरी सतह की ठंडी हवा भारी होकर ढलान से नीचे की ओर बहती है जिसे कैटाबेटिक विंड्स और थर्मल इन्वर्जन  कहा जाता है जिससे यहाँ तापमान काफी कम हो जाता है।

सम्बंधित ख़बरें