भ्रामक विज्ञापन को लेकर सनराइज फूड्स पर एक लाख का जुर्माना

भ्रामक विज्ञापन को लेकर सनराइज फूड्स पर एक लाख का जुर्माना

भोपाल [ महा मीडिया] केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने ब्रेड की पैकेजिंग पर '100% Whole Wheat Bread' का दावा करने के मामले में सनराइज फूड्स पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने पाया कि उत्पाद में केवल 64% साबुत गेहूं था जबकि पैकेट पर 100% होल व्हीट होने का दावा किया गया था। मुख्य आयुक्त निधि खरे और आयुक्त अनुपम मिश्रा की अगुवाई वाले प्राधिकरण ने 28 अक्टूबर 2026 के आदेश में कंपनी को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापन तत्काल बंद करने तथा 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। सनराइज फूड्स बेंगलुरु (कर्नाटक) में स्थित एक बेकरी उत्पाद निर्माता कंपनी है जो ब्रेड, ब्राउन ब्रेड और मल्टीग्रेन ब्रेड आदि का निर्माण करती है।

सम्बंधित ख़बरें