दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। बीती रात सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे आ गया है। कटनी के करौंदी में पारा 10.4 डिग्री रहा। मौसम केंद्र भोपाल ने अगले 4 दिन के अंदर पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान बताया है करौंदी में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जिसने प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी (जहां तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ) को भी पीछे छोड़ दिया है।