मैक्सिको में भारी बारिश के कारण बाढ़

मैक्सिको में भारी बारिश के कारण बाढ़

मुंबई [महा मीडिया] 

अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों और मैक्सिको में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं। मैक्सिको में बाढ़ के बहाव ने कई कारों को बहा दिया।  अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में भीषण बारिश हुई।  एरिजोना के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है जहां रेस्क्यू टीमें नावों से घरों में फंसे लोगों को निकाल रही हैं। मैक्सिको के पश्चिमी तट और बाजा कैलिफोर्निया सुर के लॉस काबोस , सैन जोस डेल काबोस, माजतलान और गुएमास जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें