इस महीने से एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टर महंगे होंगे

इस महीने से एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टर महंगे होंगे

भोपाल [ महा मीडिया] एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने अपने तीन प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड कुबोटा, फार्मट्रैक और पावरट्रैक की कीमतों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है है। ट्रैक्टरों के नए दाम नवंबर 2026 से लागू होंगे। यह निर्णय  त्योहारी सीजन समाप्त होने के बाद लिया जाएगा। हालांकि कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। इस निर्णय के पीछे कच्चे माल, ऊर्जा, परिवहन और उत्पादन से जुड़ी लागत में लगातार हो रही वृद्धि को वजह बताया है। इसके अलावा महंगाई और वैश्विक परिस्थितियों के कारण भी उत्पादन खर्च पर दबाव बढ़ा है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा के तीनों ब्रांड के सभी ट्रैक्टरों की कीमतों में एक समान बढ़ोतरी नहीं होगी।  अलग-अलग मॉडल, वेरिएंट और क्षेत्र के आधार पर नए दाम तय किए जाएंगे। एस्कॉर्ट्स कुबोटा के मनीष शर्मा ने कहा कि कंपनी ने बढ़ती लागत का असर ग्राहकों पर कम से कम डालने का प्रयास किया है। कीमतों में संतुलित बढ़ोतरी से कंपनी ट्रैक्टरों की गुणवत्ता, नई तकनीक और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान जारी रख सकेगी।

सम्बंधित ख़बरें