म.प्र. के पचमढ़ी,नौगांव और अमरकंटक के तापमान में गिरावट
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र. में मौसम में बदलाव और चक्रवाती सिस्टम (चक्रवात अर्नब) के असर के चलते पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा है। पचमढ़ी में रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नौगांव (15.6°C), अमरकंटक (16.1°C), खरगोन व दमोह (17°C) में भी पारा लुढ़का है। चक्रवाती सिस्टम के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और हवाओं के चलते ठंडक बढ़ी है।