चक्रवाती तूफान अर्नब से ओडिशा के 300 गांवों में बाढ़
मुंबई [महामीडिया]
चक्रवाती तूफान अर्नब ने सबसे ज्यादा ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तबाही मचाई है। ओडिशा के गंजाम जिले में लगातार 4 दिनों से भारी बारिश हो रही है। करीब 300 गांवों में बाढ़ आ गई है। राज्य सरकार इन इलाकों में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से निकालने की तैयारी कर रही है। राज्य में अब तक करीब 30 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ऋषिकुल्या नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से सोराडा, अस्का और सनाखेमुंडी ब्लॉक के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।