विश्व दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस कल
मैहर [ महा मीडिया] कल 27 अक्टूबर को विश्व दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पुरानी फिल्मों, टीवी और रेडियो रिकॉर्डिंग जैसी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक सामग्री के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह दिन श्रव्य-दृश्य दस्तावेजों की अमूल्य विरासत को सामने लाता है और दुनिया भर के जीवन और संस्कृतियों की कहानियों को बयां करता है। इस दिवस का उद्देश्य विश्वभर के लोगों को भावी पीढ़ियों के लिए बहुमूल्य श्रव्य-दृश्य संसाधनों के संरक्षण और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। डिजिटलीकरण के इस युग में, विशेषकर युवा पीढ़ी, जीवन के लगभग सभी महत्वपूर्ण पहलुओं में डिजिटल माध्यम का उपयोग कर रही है।