फिल्म 'रामायण' के दूसरा गाने को लेकर विवाद गहराया
मैहर [ महामीडिया] फिल्म 'रामायण' के दूसरा गाने 'रावण तांडव' की आलोचना हो रही है। फिल्म में यह गाना 4 मिनट का है, जिसे प्रोमो वर्शन में 1 मिनट 55 सेकंड का करने के चक्कर में ऑडियो क्वालिटी और ओरिजिनल फ्लो से समझौता करना पड़ा है।सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है की एआर रहमान का म्यूजिक और डॉ. कुमार विश्वास के लिखे बोल उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।कई लोगों ने इस संगीत को उम्मीद के मुताबिक एनर्जेटिक न बताते हुए दूसरे पार्ट के लिए म्यूजिक कंपोजर बदलने तक का सुझाव दिया है।