नवीनतम
बैंक ऑफ बड़ौदा के विरुद्ध मामला दायर
भोपाल [ महा मीडिया] आज बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में 3% की गिरावट आई और यह निफ्टी 100 पर सबसे अधिक नुकसान वाला शेयर रहा। यह गिरावट तब आई जब बीआर शेट्टी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में इस सरकारी बैंक और 25 अन्य लोगों के विरुद्ध 15 अरब डॉलर (करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये) के हर्जाने का मुकदमा दायर किया। बैंक ने कहा कि उसे अभी तक मुकदमे की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन वह इन आरोपों का मजबूती से जवाब देगा। फाउंडर शेट्टी ने बैंक ऑफ बड़ौदा और 25 अन्य लोगों से 15 अरब डॉलर (करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये) के हर्जाने की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि बैंक और उसके कुछ अधिकारियों ने उनके ग्रुप की कंपनियों से जुड़े धोखाधड़ी वाले लेन-देन में मदद की। बैंक ऑफ बड़ौदा भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है जिसका मुख्यालय वडोदरा (गुजरात) में है।