फिल्म 'धुरंधर' ग्रैमी अवॉर्ड्स की दौड़ में
फिल्म 'धुरंधर' को ग्रैमी अवॉर्ड्स की दौड़ में 9 अलग-अलग श्रेणियों में विचार के लिए सबमिट किया गया है। टी-सीरीज ने इस बात की घोषणा की है। सूची में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि फिल्म को ग्रैमी नामांकन मिल ही गया है, लेकिन इसने इसके संगीत को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की रेस में जरूर ला खड़ा किया है। फिल्म के अलग-अलग गानों को ग्रैमी की विभिन्न श्रेणियों में शामिल किया गया है। 'फिर से' को बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया, जबकि 'जान से गुजरते हैं' और 'कन्हैया' को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए भेजा गया है।