उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप

उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप

भोपाल [ महा मीडिया] उत्तराखंड में मंगलवार की रात 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।  भूकंप का केंद्र चमोली में था और इसकी गहराई 13 किलोमीटर थी। रुद्रपुर, बागेश्वर, चंपावत और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने का अहसास होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।  कुछ ही देर में लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर भूकंप के झटकों के संबंध में जानकारी लेनी शुरू कर दी। रात में कई इलाकों में लोग कुछ देर तक घरों के बाहर ही खड़े रहे। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें