भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी में आज
भोपाल [ महा मीडिया]
आज भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा । यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है क्योंकि उसने पहला मैच 8 विकेट से जीत लिया था। आज शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी । आज दूसरा वनडे मैच बारासपारा स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत की संभावित टीम : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव