भारत की दो फ़िल्में ऑस्कर पुरस्कार  की दौड़ में

भारत की दो फ़िल्में ऑस्कर पुरस्कार  की दौड़ में

जयपुर [ महामीडिया] 

नागालैंड के फिल्मकार तेजा रियो की पहली फीचर फिल्म 'अंग' ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित 'प्लेटफॉर्म प्राइज' जीतकर 2027 के ऑस्कर पुरस्कार के लिए सीधा रास्ता प्राप्त कर लिया है। फीचर फिल्म 'अंग' ऑस्कर की दौड़ में शामिल होने वाली और प्लेटफॉर्म प्राइज जीतने वाली पहली नागा पहली फीचर फिल्म बन गई है। यह फिल्म 1960 के दशक के नागालैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म मुख्य रूप से कोन्याक नागा भाषा में बनाई गई है। इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा ब्रिटिश अभिनेता डगलस हेंशल भी हैं। भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री इस साल मराठी फिल्म ‘गोंधल’ से हुयी है  ऐसे में ‘अंग’ और ‘गोंधल’ दोनों अलग रास्तों से 2027 के ऑस्कर की दौड़ मे शामिल हो गयी हैं । ऑस्कर पुरस्कार  फिल्म जगत का दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित सम्मान है। 

सम्बंधित ख़बरें