भारत के लिए आज का दिन काफी व्यस्त है। भारतीय खिलाड़ी 11 इवेंट्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे। आज भारतीय खिलाड़ी वुशु, सॉफ्ट टेनिस, सेपक टकरा, शूटिंग, हॉकी, कबड्डी, तैराकी, एमएमए, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और मुक्केबाजी में अपना दम दिखाएंगे। एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने अपने पहले मैच में मेजबान जापान को हरा दिया। भारत ने ये मैच एकतरफा अंदाज में 49-24 से जीता। एशियन गेम्स में भारत कभी भी जापान से कबड्डी में नहीं हारा और यह सिलसिला इस बार भी जारी है।