किशोर कुमार की बायोग्राफी को लेकर विवाद गहराया

किशोर कुमार की बायोग्राफी को लेकर विवाद गहराया

मुंबई [महा मीडिया] 

किशोर कुमार की बायोग्राफी को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक' का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के विरुद्ध पटना हाईकोर्ट में कानूनी विवाद और याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि किसी व्यक्ति की जीवनी को भारतीय सिनेमा पर लिखी गई पुस्तक कैसे माना जा सकता है।यह विवाद अनिरुद्ध भट्टाचार्य और पार्थिव धर द्वारा लिखित इस बायोग्राफी को मिले नेशनल अवार्ड और उसके मानदंडों को लेकर है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सामने आपत्ति असफ़ल रहने के बाद यह मामला पटना हाईकोर्ट में पहुंचा है। किशोर कुमारभारतीय सिनेमा के सबसे महान और बहुमुखी पार्श्वगायक, अभिनेता, संगीतकार और निर्देशक थे जिन्हें उनकी अनूठी योडलिंग और जादुई आवाज के लिए जाना जाता था। उनका मूल नाम आभास कुमार गांगुली था और उनका जन्म खंडवा, मध्य प्रदेश में एक बंगाली परिवार में हुआ था। 

सम्बंधित ख़बरें