जीएसटी हटने के बाद अधिक कवरेज वाली बीमा पॉलिसियों की मांग बढ़ी

जीएसटी हटने के बाद अधिक कवरेज वाली बीमा पॉलिसियों की मांग बढ़ी

जयपुर [ महा मीडिया] 

पिछले साल सितंबर में जीवन बीमा पर जीएसटी हटाए जाने से बीमा की मांग और ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। नई पॉलिसी खरीदने वालों की संख्या में तेज वृद्धि हुई है और लोगों ने ज्यादा कवरेज वाली पॉलिसियां भी ली हैं।बीमा  उद्योग अब पहले के मुकाबले ऊंचे स्तर से बढ़ रहा है। पहले सात से आठ महीनों में जीवन और स्वास्थ्य बीमा दोनों में अनुमान से करीब 20-25 प्रतिशत अधिक वृद्धि हुई है। पॉलिसियों की संख्या और कारोबार दोनों बढ़े हैं। उद्योग में जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों की औसत प्रीमियम राशि में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी हुई है। 

सम्बंधित ख़बरें