छत्तीसगढ़ सड़क हादसे मे पांच लोग मरे
रायपुर [ महामीडिया] छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-30 के मरकाटोला घाट में भारी बारिश के बीच आज शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े डीजे वाहन को पीछे से गेहूं से भरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक डीजे वाहन को काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसे में डीजे वाहन में सवार 6 लोगों की मौत हुयी है जबकि 5 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। एक व्यक्ति के ट्रक के नीचे दबे होने की भी सूचना है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव शुरू किया है और घायलों को टूटी गाड़ी से निकालकर जिला अस्पताल धमतरी भेजा है ।