भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

मुंबई [महा मीडिया] 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज गुवाहाटी में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय  किया है। तेज गेंदबाज आकिब नबी ने भारत के लिए डेब्यू किया। भारत ने पहला वनडे 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने 4 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। जॉन कैंपबेल और केसी कार्टी क्रीज पर हैं। कैंपबेल ने आकिब के दूसरे ओवर में दो चौके लगाए।

सम्बंधित ख़बरें