एशियन गेम्स : महिला कबड्डी में भारत को स्वर्ण पदक
मुंबई [महा मीडिया]
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से हराया। यह भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है। एशियन गेम्स के इतिहास में भारतीय महिला कबड्डी टीम का यह चौथा स्वर्ण पदक है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया और बिना कोई मैच हारे फाइनल अपने नाम किया।