चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का कहर शुरू
मुंबई [महामीडिया]
चक्रवाती तूफान 'अर्णब' ने आज बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों में टकराना शुरू कर दिया है जिससे वहां भारी बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान 'अर्णब' के दौरान आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली और विशाखापट्टनम जिलों में करंट लगने से दो लोगों की जान चली गई। चक्रवात के कारण हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसी दौरान दोनों जिलों में अलग-अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। मंगलवार रात को एक 65 वर्षीय व्यक्ति की पानी में गिरे टूटे हुए लाइव बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई। बुधवार सुबह एक महिला की अपने घर के बाहर खुले हुए लाइव बिजली के तार पर गलती से पैर रखने के कारण करंट लगने से मौत हो गई।