भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच 19 नवंबर से
भोपाल [ महा मीडिया]
भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्थित नए अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को खुलेगा। इसी दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का उद्घाटन करेंगे। इस परिसर में 19 से 28 नवंबर तक महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। इसमें 6 देशों भारत, चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की महिला टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में हिस्सा लेंगी। इस परिसर में होने वाला यह पहला अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन होगा।
मैच शेड्यूल
- 19 नवंबर: भारत बनाम मलेशिया (रात 7:00 बजे)
- 21 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण कोरिया (रात 7:00 बजे)
- 22 नवंबर: भारत बनाम थाईलैंड (रात 7:00 बजे)
- 24 नवंबर: भारत बनाम चीन (रात 7:00 बजे)
- 25 नवंबर: भारत बनाम जापान (रात 7:00 बजे)