सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई आयुक्त का वेतन रोककर पांच लाख का जुर्माना लगाया
भोपाल [ महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने बृहन्मुंबई नगर निगम के नगर आयुक्त को अवमानना का नोटिस जारी किया है।चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने BMC की अर्जी खारिज करते हुए जिसमे जिसमें उसने अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध बेदखली का आदेश जारी करने के लिए और समय मांगा था। साथ ही कोर्ट ने नगर निगम पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट ने नगर निगम और महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं हो जाता तब तक आयुक्त का वेतन जारी न किया जाए।