नेपाल में दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराने से एक भारतीय पर्यटक की मौत

नेपाल में दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराने से एक भारतीय पर्यटक की मौत

भोपाल [ महा मीडिया] 

नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई जबकि न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल हो गया है । दोनों हेलिकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकराए थे। हादसा सुबह 8:11 बजे सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड पर हुआ। यहां फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर उतरने की कोशिश कर रहे थे। फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की मौत हुई है। इसी हेलिकॉप्टर में सवार न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल घायल हुए हैं। दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलट फिशटेल एयर के प्रज्वल केसी और एयर डायनेस्टी के रवींद्र प्रजापति भी इस हादसे में घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है।

सम्बंधित ख़बरें