तमिलनाडु सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत बीस घायल
भोपाल [ महा मीडिया] तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में शुक्रवार को कर्मचारियों से भरी टूरिस्ट वैन पलटकर सामने से आ रही सरकारी बस से टकरा गई। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गईं। वैन में सवार कर्मचारी महाबलीपुरम से केलंबक्कम की एक कंपनी में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया।बस तिरुपोरूर से महाबलीपुरम की ओर जा रही थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां 20 महिलाओं का इलाज जारी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।