जॉन डियर ट्रैक्टर ने एक लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचने का कीर्तिमान बनाया

जॉन डियर ट्रैक्टर ने एक लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचने का कीर्तिमान बनाया

भोपाल [ महा मीडिया] जॉन डियर ट्रैक्टर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक वित्त वर्ष में भारत में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि किसानों, कृषि उद्यमियों और डीलर नेटवर्क के कंपनी के उत्पादों, तकनीक और ग्राहक सहायता सेवाओं पर भरोसे को दर्शाती है। यह उपलब्धि भारत में जॉन डियर के सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और कृषि उत्पादकता तथा कार्यक्षमता बढ़ाने में कृषि मशीनीकरण की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाती है।  जॉन डीयर के वैश्विक कारोबार का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और भारत से दुनिया भर के 110 से अधिक देशों में अपने उत्पादों का निर्यात करती है। जॉन डीयर के कारोबार में पुणे और देवास में ट्रैक्टर बनाने के प्लांट, पुणे में इंजीनियरिंग और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी से जुड़ी सुविधाएं, पुणेऔर बेंगलुरु में ग्लोबल IT संचालन, नागपुर और इंदौर में पार्ट्स वितरण केंद्र और पुणे में वित्तीय सेवाओं का कारोबार शामिल है। 

 

सम्बंधित ख़बरें