विश्व स्नूकर चैंपियनशिप आज से इंदौर में
भोपाल [ महा मीडिया]
इंदौर में पहली बार बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्नूकर प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिलेगा। 12 से 21 नवंबर तक यशवंत क्लब में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा।इसमें दुनिया के 30 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे ।चैंपियनशिप में भारत की 22 सदस्यीय टीम भी हिस्सा लेगी। इसमें देश के स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी और महिला चैंपियन अनुपमा रामचंद्रन शामिल हैं। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।