विश्व दयालुता दिवस आज
मैहर [ महा मीडिया] आज 13 नवंबर को विश्व दयालुता दिवसमनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में दया, सहानुभूति, करुणा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देना तथा लोगों को जाति, धर्म और सीमाओं से ऊपर उठकर एक-दूसरे की मदद करने के लिए प्रेरित करना है। इसकी शुरुआत वर्ष 1998 में की गई थी। यह दिन याद दिलाता है कि एक छोटा सा दयालु कदम या प्रेम भरा व्यवहार न सिर्फ किसी दूसरे इंसान या प्रकृति, बल्कि पूरे समुदाय में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।