पैनल ऑपरेटरों के विरुद्ध 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर सीबीआई के छापे

पैनल ऑपरेटरों के विरुद्ध 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर सीबीआई के छापे

भोपाल [ महा मीडिया] पैनल ऑपरेटरों के  विरुद्ध  6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान कई जगहों पर चल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के पैनल पकड़े गए और बंद कराए गए। जांच एजेंसी ने मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए हैं। इनसे म्यूल बैंक खातों और हवाला नेटवर्क के उपयोग का पता चला है। अब सीबीआई  विदेश में  अन्य आरोपियों और नेटवर्क को मदद पहुंचाने वालों की भूमिका की जांच कर रही है। सीबीआई की टीमों ने पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में तलाशी अभियान चलाया। इनमें मुख्य रूप से अमृतसर, दिल्ली, नागौर, धौलपुर, भोपाल, इंदौर, रायपुर, दुर्ग, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, मुंबई और नागपुर शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें