अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस आज

अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस आज

मैहर [ महा मीडिया] पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस 16 नवंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य दुनिया भर की संस्कृतियों और लोगों के बीच आपसी समझ, आदर एवं सम्मान को बढ़ावा देना होता है। असहिष्णुता के खतरों से निपटने के लिए इस दिवस का अपना विशिष्ट योगदान है जो की पूरी दुनिया में सहिष्णुता की भावना को बढ़ाने के लिए काम करती है। वर्ष 1995 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाया गया था तब से लेकर आज तक प्रतिवर्ष यह 16 नवंबर के दिन मनाया जाता है। सामाजिक सहिष्णुता सामाजिक सरोकारों का एक अभिन्न अंग है जिसे विस्तृत रूप से समाजशास्त्र में विवेचित किया गया है। सामाजिक व्यवस्था को गतिमान बनाने के लिए यह कारक एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है। यही कारण है कि भारत सहित पूरी दुनिया में 16 नवंबर के दिन इस दिवस को प्रमुखता के साथ मनाया जाता है। 

सम्बंधित ख़बरें