सांची सड़क हादसे में दो युवक मरे

सांची सड़क हादसे में दो युवक मरे

भोपाल [ महा मीडिया] रायसेन जिले के सांची के मुख्य चौराहे पर गुरुवार उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने दोनों के शव चौराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। रात करीब 10 बजे मैथल ढाबे के सामने एक आयशर ट्रक ने दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में सोनू और सूरज कुशवाहा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में रिश्तेदार थे।

 

सम्बंधित ख़बरें