भारत का पहला स्वदेशी बर्ड टीका राष्ट्र को समर्पित

भारत का पहला स्वदेशी बर्ड टीका राष्ट्र को समर्पित

भोपाल [ महा मीडिया] भारत के पहले स्वदेशी बर्ड फ्लू टीके को आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान द्वारा भोपाल में राष्ट्र को समर्पित किया गया । यह टीका मुर्गियों को घातक एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस से बचाने के लिए तैयार किया गया है। इस टीके को आनंद नगर भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है।यह एक निष्क्रिय वैक्सीन है जिसे विशेष रूप से भारत में पाए जाने वाले स्ट्रेन के बिरुद्ध तैयार किया गया है। इसकी एक खुराक मुर्गियों को लगभग 6 महीने तक सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है। 

सम्बंधित ख़बरें