छिंदवाड़ा और बालाघाट में EOW का छापा

छिंदवाड़ा और बालाघाट में EOW का छापा

भोपाल [ महा मीडिया] आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने लोक निर्माण विभाग  के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू की टीम ने आज गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे छिंदवाड़ा और बालाघाट स्थित उनके आवासों पर एक साथ छापा मारा। दोनों स्थानों पर पहुंची टीमों ने तलाशी शुरू कर दी है। अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में घर में रखे दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

 

सम्बंधित ख़बरें