नागालैंड के वैज्ञानिकों ने एक नई पशुधन तकनीक विकसित की
भोपाल [ महा मीडिया] पशुधन अनुसंधान और प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करने की दिशा में नागालैंड के वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक विकसित की है। प्राकृतिक फार्म के माहौल में मिथुन के व्यवहार की रियल-टाइम पहचान और ट्रैकिंग के लिए AI आधारित सिस्टम तैयार किया है। यह तकनीक पशुओं के व्यवहार की लगातार निगरानी कर सकती है और इससे पशु स्वास्थ्य, कल्याण, नस्ल सुधार और प्रजनन प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। अध्ययन में पूर्वोत्तर भारत में पाए जाने वाले एक खास पहाड़ी मवेशी के व्यवहार की स्वचालित पहचान और ट्रैकिंग के लिए AI आधारित, रियल-टाइम और बिना संपर्क वाली प्रणाली विकसित की गई है। मिथुन पूर्वोत्तर भारत के जनजातीय समुदायों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है और स्थानीय आजीविका व खाद्य सुरक्षा में भी इसकी भूमिका है।