फर्जी टोल वसूली मामले में प्रवर्तन निदेशालय के बारह राज्यों मे छापे
भोपाल [ महा मीडिया] प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने टोल प्लाजा पर फर्जी टोल वसूली और रकम की हेराफेरी के मामले में देश के 12 राज्यों में छापेमारी शुरू की है। इसमें म.प्र. के भी कई ठिकाने जांच के दायरे में हैं। टोल वसूली में अनधिकृत सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन का इउपयोग कर फर्जी टोल रसीदें तैयार की जा रही थीं। आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए टोल से वसूली गई रकम को अकाउंटिंग सिस्टम से बाहर डायवर्ट किया गया।प्रवर्तन निदेशालय उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और कोलकाता समेत कई स्थानों पर परिसरों की तलाशी ले रहा है । इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य डिजिटल और दस्तावेजी सबूत बरामद करना इस बड़े सिंडिकेट के पीछे छिपे मुख्य लाभार्थियों की पहचान करना और अपराध से अर्जित अवैध धन का पता लगाकर उसे कुर्क करना है।