कोलंबो टेस्ट : श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा
भोपाल [ महा मीडिया] भारत के विरुद्ध कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने पांचवें दिन 335 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। टीम ने अब भारत की पहली पारी के स्कोर से 121 रन की बढ़त हासिल कर ली है।केशरा नुवनथा 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मानव सुथार ने आउट किया। नुवनथा और सोनल दिनूषा के बीच सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी हुई। सोनल दिनूषा 55 रन बनाकर नाबाद हैं। वह सीरीज की चारों पारियों में अर्धशतक लगा चुके हैं।भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी। जवाब में श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट हुआ था। भारत को 213 रन की बढ़त मिली, जिसके बाद टीम ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया।