भावनगर में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत
भोपाल [ महा मीडिया] गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भावनगर कलेक्टर ने बताया कि लोगों ने IMFL ब्रांड की डुप्लीकेट बोतलों में भरी शराब पी थी। पुलिस ने 4 शराब तस्करों को हिरासत में लिया है। गुजरात में शराब की बिक्री, खरीद और सेवन पर प्रतिबंध है। घटना की जांच की जा रही है और शराब के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।