चीनी की स्टॉक लिमिट तय
भोपाल [ महा मीडिया] देश में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने स्टॉक रखने के नियम और सख्त कर दिए हैं। नए आदेश के अनुसार हर महीने 10 टन से ज्यादा चीनी का उपयोग करने वाला कोई भी डीलर 15 दिन से अधिक का स्टॉक नहीं रख सकेगा। सरकार का उद्देश्य बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाना और बढ़ती कीमतों को काबू में रखना है। यह आदेश 1 सितंबर से लागू होगा और 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।